मुख्य सामग्री पर जाएं
महेशखुंट

एनएच-107 पर ऑटो पलटने से वृद्ध की मौत

IMG 20221020 WA0392

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 107 पर यूनियन बैंक के समीप गुरुवार को ऑटो के पलट जाने से एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान पकरैल पंचायत के विकासपुर निवासी 70 वर्षीय उपेंद्र साह के रूप में हुई है.

बताया जाता है कि वृद्ध महेशखूंट बाजार से ऑटो में सवार होकर अपने घर विकासपुर लौट रहा था. इसी दौरान एनएच 107 पर यूनियन बैंक के समीप ऑटो पलट गया. हादसे में घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना में दो के मामूली रूप से घायल होने की भी खबर है.

घटना की जानकारी मिलते ही महेशखूंट थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. इधर घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

शेयर
error: Content is protected !!