Breaking News
Road Accident In Churu 1653059481

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के नवटोलिया डायवर्सन के पास एनएच 107 पर बीती रात सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काशिमपुर पंचायत निवासी रामविलास सिंह के पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है.

घटना के बाद देर रात को ही चौथम थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोटमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजनों को शव को सौंप दिया गया. घटना से ही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

बताया जाता है कि युवक एनएच 107 के रास्ते खगड़िया की ओर लौट रहा था. इसी दौरान किसी अज्ञात ट्रक ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया. इधर चौथम के थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Check Also

IMG 20260507 WA0021

पुलिस ने किया अवैध ‘मिनी गन फैक्ट्री’ का खुलासा, मुंगेर के कारीगरों सहित 6 गिरफ्तार

पुलिस ने किया अवैध 'मिनी गन फैक्ट्री' का खुलासा, मुंगेर के कारीगरों सहित 6 गिरफ्तार

error: Content is protected !!