मुख्य सामग्री पर जाएं
चौथम

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली

IMG 20220818 WA0235

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के करुआमोड़ बायपास सड़क के समीप गुरुवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर दी. गोली लगने से जख्मी युवक सहरसा जिले के बनमा ओपी क्षेत्र के भगवानपुर निवासी 35 वर्षीय पवन यादव बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार युवक अपनी पत्नी व बच्चों के साथ नवगछिया जा रहा था. इसी दौरान बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया. गोली लगने से घायल युवक को लोगों ने चौथम सीएचसी पहुंचाया. जहां से उसे रेफर कर दिया गया है.

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक अपनी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ बाइक से महेशखुंट की तरफ जा रहा था. इसी दौरान फोन आने पर वह बाइक रोक कर बायपास सड़क के समीप वे मोबाइल पर बातचीत करने लगे. इसी बीच एक बाइक अपाचे पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और गोली मारकर फरार हो गया. बताया जाता है कि तीनों बदमाश अपने-अपने मुंह को गमछा से ढके हुए था.

घटना के बाद स्थानीय युवा नेता नीरज कुमार, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष नितिन पटेल एवं पंचायत समिति सदस्य के पति मोहन सिंह के द्वारा घायल को इलाज के लिए चौथम सीएचसी लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सक ने खगड़िया रेफर कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की जुट गई है.

शेयर
error: Content is protected !!