Breaking News
1659893858345

एएसआई ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार की आत्महत्या

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के नगर थाना में पदस्थापित एक एएसआई ने रविवार को सुसाइड कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना में पदस्थापित एएसआई सुरेंद्र यादव ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. घटना नगर थाना के आवासीय परिसर की हुई. हलांकि घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

एएसआई सुरेंद्र यादव सहरसा जिले के दुधैला गांव के रहने वाले थे. उन्होंने जिले के चौथम थाना में भी तीन वर्षों तक अपनी सेवाएं दी थी और वर्तमान में वे नगर थाना में पदस्थापित थे. उनके द्वारा सुसाइड किये जाने की खबर से पुलिस महकमे में शोक की लहर है. हलांकि सुसाइट के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. मामले पर एसपी अमितेश कुमार ने बताया है कि नगर थाना अध्यक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सिर में गोली लगने के बाद उन्हें जख्मी हालत में सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन उनकी मौत हो गई. बताया जाता है कि वे 1996 में सिपाही में भर्ती हुए थे.

Check Also

IMG 20260505 WA0019

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया में विकास योजनाओं का लिया जायजा, मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खगड़िया में विकास योजनाओं का लिया जायजा, मां कात्यायनी मंदिर में की पूजा-अर्चना

error: Content is protected !!