Breaking News
IMG 20220704 223517

अवैध हथियार के साथ तीन की गिरफ्तारी

लाइव खगड़िया : जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तीन को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार भूरिया सिसवा गांव में अजीत यादव व रघुनंदन यादव को हथियार के साथ देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद अपराधियों की गिरफ्तारी व हथियार की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के द्वारा गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और पुलिस टीम ने भूरिया सिसवा गांव में अजीत यादव के घर की घेराबंदी करते हुए छापेमारी किया. इस दौरान पुलिस ने अजीत यादव व रघुनंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही उनके कमरे की तलाशी के दौरान एक लोडेड देसी कट्टा बरामद किया गया.

जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम ने फतेहपुर में राजीव कुमार के घर से दो देसी कट्टा बरामद किया. साथ ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तीनों अभियुक्तों के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत गोगरी थाना में मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी.

छापेमारी टीम में गोगरी के थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, पु.अ.नि. अशुतोश कुमार, परि.पु.अ.नि. जितेन्द्र राम सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

Check Also

IMG 20260611 101353 1

आसमान से बरसी मौत, वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में 5 की मौत

आसमान से बरसी मौत, वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में 5 की मौत

error: Content is protected !!