Breaking News
1652188593338

कुख्यात घोघल यादव गिरफ्तार, हथियार व कारतूस भी बरामद

लाइव खगड़िया : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के सोनवर्षा स्थित घर से पुलिस ने कई कांडों के फरार अभियुक्त घोघल यादव को गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा की गई छापेमारी में पुलिस को सफलता हाथ लगी है. बताया जाता है कि पुलिस टीम ने कुख्यात के घर की घेराबंदी करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1 देसी कट्टा व 4 कारतूस भी बरामद किया है.

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार घोघल यादव का अपराधिक इतिहास रहा है और उनके विरूद्ध जिले के चौथम थाना में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल का नेतृत्व सदर अनुमंडल पुलिस पदाथिकारी कर रहे थे. छापेमारी दल में चौथम के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सहित फिरदैस, सत्यव्रत, सुरेन्द्र महतो व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

Check Also

IMG 20260604 233458

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

error: Content is protected !!