मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

एक लड़की को देखते ही भाग जा रहे शराब कारोबारी, जानें क्या है पूरा मामला

1641118145172

20211231 091631IMG 20211218 WA0170

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले की एक बेटी शराब तस्करों पर कहर बनकर टूट रही है और उसे देख शराब कारोबारी ऐसे भाग रहे हैं, जैसे की पुलिस ही पहुंच गई हो. दरअसल बीते दिनों जिले के पसराहा थानाक्षेत्र के कोरचक्का में चल रहे एक देसी शराब भट्ठी का वीडियो उन्होंने सोशल साइट पर वायरल किया था. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शराब भट्ठी को नष्ट किया था.



इधर मनोरमा प्राथमिक विद्यालय, कोरचक्का के आसपास देशी शराब बेचे जाने का वीडियो सोशल साइट पर रविवार की सुबह से वायरल हो रहा है. वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि लड़की को देखकर शराब तस्कर भाग रहे हैं और वह उनका पीछा करते हुए वीडियो बना रही है.

20211231 20394220211231 08592620211226 19412620211226 204754

मिली जानकारी के अनुसार वीडियो वायरल होने पर पुलिस कप्तान अमितेश कुमार के निर्देश पर पसराहा पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची तथा लगभग 7 लीटर देसी शराब बरामद किया है. बहरहाल सरकार के शराबबंदी की मुहिम को सफल करने में पुलिस को सहयोग कर रही इस लड़की की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अब पुलिस प्रशासन की बन गई है. जो कि शराब तस्करों के लिए काल बनकर सामने आ रही हैं.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!