मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

किस्मत क्या होती, यह कोई उपमुखिया बनी रेखा देवी से पूछे

IMG 20211228 WA0120

20211226 194126

20211226 204754

लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : कहा जाता है कि राजनीति में किस्मत का भी बड़ा हाथ होता है और किस्मत क्या होती है, यह कोई रेखा देवी से बेहतर शायद बता भी नहीं सकता है.




दरअसल सौढ दक्षिणी पंचायत में उपमुखिया पद के लिए वार्ड नंबर 7 की वार्ड सदस्या रेखा कुमारी ने नामांकन दाखिल किया था. इसी पद के लिए वार्ड सदस्य विनोद चौधरी ने भी दावा ठोक दिया. लेकिन दोनों को ही बराबर वोट प्राप्त हुआ. ऐसे में लॉटरी सिस्टम से उपमुखिया का चयन किया गया और रेखा देवी बाजी मार गईं.

20211222 181109

IMG 20211226 200210 499

IMG 20211218 WA0170

उल्लेखनीय है कि वार्ड सदस्य के चुनाव में भी रेखा देवी एवं एक अन्य प्रत्याशी को बराबर मत मिला था और उस वक्त भी लॉटरी के माध्यम से विजेता का निर्णय किया गया था. उस समय भी रेखा देवी की किस्मत ने साथ दिया था और वे विजयी घोषित की गई थी.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!