मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Crimewrap D

IMG 20211218 215857 629

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के अलौली थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक की पहचान अलौली गांव के रूदल यादव के पुत्र 35 वर्षीय लुरक यादव के रूप में हुई है. घटना अलौली गांव के चौक के समीप का सोमवार की शाम का बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार युवक एक मिठाई की दुकान में नाश्ता कर घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान घात लगाये बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.



घटना की सूचना मिलते ही अलौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी. इधर घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है. बताया जाता है कि वर्षों पूर्व मृतक के भाई की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!