मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

निकाय चुनाव के मद्देनजर राजीव कुमार ने अलौली में चलाया संपर्क अभियान

IMG 20211216 WA0140

IMG 20211212 195206 352

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : खगड़िया-बेगूसराय स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने वाले संभावित उम्मीदवार राजीव कुमार ने गुरुवार को जिले के अलौली प्रखंड के शुम्भा, अम्बा इचरुआ, रामपुर अलौली, रॉन एवं हरिपुर पंचायत में संपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाले मुखिया, समिति सदस्य, वार्ड सदस्यों का अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और आने वाले विधान परिषद चुनाव में सहयोग करने की अपील किया.




मौके पर राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में यदि पंचायत प्रतिनिधियों का समर्थन मिला तो उनका मान-सम्मान पहली प्राथमिकता होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका जीवन धर्म है और यह उनकी दिनचर्या में शामिल है. उन्होंने कहा कि परिस्थिति चाहे जैसी भी रही हो वे हर हालत में अपने दायित्व को पूरा करने की कोशिश करते हैं. ऐसे में उन्हें पूरा विश्वास है कि नव निर्वाचित प्रतिनिधि जाति व धर्म से ऊपर उठकर क्षेत्र का विकास के लिये उन्हें अपना सहयोग जरूर देंग.

मौके पर कबेला पंचायत के मुखिया बालकृष्ण शर्मा, जेडआरयूसीसी सदस्य राकेश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी साकेत कुमार, जदयू जिला उपाध्यक्ष शिवनारायण सिंह, शंकर सिंह, मोहम्मद निहाल, रविन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!