Breaking News
IMG 20211102 WA0007

उपचुनाव में जदयू की जीत पर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : बिहार विधानसभा के उप चुनाव का परिणाम आ गया है. कुशेश्‍वरस्‍थान सीट पर जदयू के अमन भूषण हजारी ने लगभग 12 हजार मतों के अंतर से राजद के उम्‍मीदवार गणेश भारती को हरा दिया है. जबकि तारापुर में कड़े मुकाबले के बीच जदयू के प्रत्याशी को सफलता मिली है. तारापुर में जदयू के राजीव कुमार सिंह ने राजद के उम्मीदवार अरुण कुमार साहा को हराया है. राजीव कुमार सिंह को 78966 एवं अरुण कुमार साहा को 75145 मत मिले हैं.

इधर उप चुनाव में कुशेश्वरस्थान व तारापुर विधानसभा सीट पर जदयू की जीत खबर से जिले के पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है. इस क्रम में जदयू के जिला कार्यालय के समीप जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया. साथ ही मिठाई बांट कर हर्ष व्यक्त किया. वहीं जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि दोनों विधानसभा सीट के उपचुनाव में जनता ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन पर विश्वास जताया है.

वहीं जदयू के उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा व सुमित कुमार सिंह ने जनता का आभार जताया और खुशी का इजहार किया. मौके पर युवा जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, जिला महासचिव पंकज कुशवाहा, सुबोध यादव, जदयू मीडिया सेल के जिला संयोजक सावन कुमार, दीपक सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.


Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!