मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

पसराहा : करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

IMG 20210729 WA0002



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के  पसराहा थाना क्षेत्र के देवठा पंचायत के कमरी गांव में गुरूवार को करंट से एक युवक की मौत हो गई. बताया जाता है कि कमरी निवासी 27 वर्षीय शंकर साह (पिता-बौकू साह) की मौत बिजली के झटके से हो गई. कहा जा रहा है कि शंकर साह अपने घर में सीढ़ी बना रहे थे. इसी वे बिजली के करंट क चपेट में आ गए. 
घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए गोगरी रेफरल अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ. ग्रामीणों के द्वारा मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया जा रहा था.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!