मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

अनियंत्रित कार ने ट्रक को मारी टक्कर, महिला की मौत व एक अन्य घायल

IMG 20210724 WA0000




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के सतीशनगर पेट्रोल पंप के समीप एनएच 31 पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य के गंभीर रूप से घायल बताया जाता है. मृतका की पहचान बेगूसराय जिले के बलिया निवासी घनश्याम साह की पत्नी 45 वर्षीय सीमा देवी के रूप में हुई है.

BannerMaker 21122020 135916

बताया जाता है मृतका अपने भतीजा के फलदान में पूर्णिया गई हुई थी और फलदान कार्यक्रम के बाद कार से वो अपने घर बलिया वापस लौट रही थी. इसी दौरान पसराहा थाना क्षेत्र सतीशनगर पेट्रोल पंप के पास एन एच 31 पर खड़े ट्रक में कार ने पीछे से टक्कर दे दिया. घटना में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोग एवं पसराहा पुलिस के मदद से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. जहां घायल सीमा देवी ने दम तोड़ दिया. जबकि घायल एक अन्य का इलाज किया जा रहा है. 


इधर पसराहा के थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और इलाज के दौरान एक महिला के मौत की सूचना है. जबकि दोनों वाहनों को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही उन्होंने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!