Breaking News
IMG 20210719 WA0014

BJP : गोगरी नगर कार्यसमिति की बैठक में शक्ति केन्द्र की मजबूती पर दिया गया बल




लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : भारतीय जनता पार्टी गोगरी नगर कार्यसमिति की बैठक खेतान धर्मशाला गोगरी जमालपुर में आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता गोगरी भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पंडित एवं मंच संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता बिनोद कुमार झा ने किया. बैठक की शुरुआत विधिवत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्वलित कर किया गया.

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रविश चंद्र , अर्जुन कुमार शर्मा , मनीष कुमार राय, विनोद कुमार झा, राजेश कुमार पंडित, सुरेश सिंह (पूर्व कनीय अभियंता) को गोगरी नगर टीम के द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर तथा माला पहनाकर सम्मानित किया गया.

BannerMaker 21122020 135916

बैठक में शक्ति केंद्र की मजबूती,वबुथ कमिटी का सत्यापन, मंडल कार्यसमिति सत्यापन, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर मुख्य रूप से चर्चा की गई. साथ ही कोविड टीकाकरण को लेकर जागरूकता, वृक्षारोपण पर भी चर्चाएं हुई. मौके पर भाजपा नेताओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने की अपील की लोगों से अपील की. साथ ही केंद्र सरकार और बिहार सरकार के उपलब्धियों और विभिन्न योजनाओं के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई.


बैठक में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, फूलचंद पटेल, वीरेंद्र कुमार सिंह, अमर कुमार सिन्हा, आर्यन गोस्वामी, विपिन कुमार राही, नीतीश सिंह, दिलावर हुसैन, भिर्गु नंदन साह,शैलेश कुमार, नंद किशोर पासवान, रंजीत कुमार रंजन, शशि भूषण चौरसिया, नितिन केजरीवाल, शंभू पासवान, अरुण पंडित, मधु कुमार शर्मा जितेंद्र मंडल, विनय सिंह, रंजीत मालाकार, विकास पासवान, हिमांशु मालाकार, बिट्टू कुमार पटेल, बबलू मंडल, मनोज खेतान, प्रेम कुमार बिहारी, ईलो कुमार, कुंदन निषाद, प्रिंस कुमार, शन्नी पोद्दार, शंभू पासवान, प्रह्लाद कुमार, राजीव जयसवाल, मधु केश कुमार उर्फ मनोज, रतन माला देवी, अंजली कुमारी, उत्तम देवी , अनामिका देवी , मीनाक्षी देवी , रेखा देवी, शोभा देवी, लीला देवी , रोशन कुमार आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260611 101353 1

आसमान से बरसी मौत, वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में 5 की मौत

आसमान से बरसी मौत, वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में 5 की मौत

error: Content is protected !!