Breaking News
IMG 20210606 WA0012

गोगरी : अवैध हथियार से फायरिंग मामले में एक की गिरफ्तारी




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के गोगरी थाना कांड संख्या 108/21 के अभियुक्त भोजुआ निवासी प्रशांत गौरव को गोगरी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि 20 फरवरी 2021 को भोजुआ के एक व्यक्ति का देहांत हो गया था और उनके दाह संस्कार के दौरान प्रशांत गौरव एवं एक अन्य लक्ष्मी नगर हाट निवासी के द्वारा अवैध हथियार से फायरिंग किया गया था. जिसका वीडियो मार्च माह में वायरल हुआ था.


इस संदर्भ में तत्कालीन गोगरी थानाध्यक्ष शरत कुमार के लिखित आवेदन पर गोगरी थाना में कांड संख्या 108/21 दर्ज कर दोनों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था. जिसमें से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है. मामले की जानकारी देते हुए एसपी अमितेश कुमार ने कहा है कि समाज में दुष्प्रभाव एवं दहशत फैलाने वाले एवं कानून को तोड़ने वाले असमाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.

Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!