मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

मृतक के परिजन को अनुग्रह अनुदान के तहत दिया गया चार लाख का चेक

IMG 20210407 WA0010




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत माधवपुर पंचायत के माधवपुर निवासी  कैलाश ठाकुर की मौत सड़क दुघर्टना में हो गया था. परबत्ता अंचलाधिकारी अंशू प्रसून ने मृतक की पत्नी सुनीता ठाकुर को अनुग्रह अनुदान के तहत चार लाख का चेक बुधवार को प्रदान किया. 


बताते चलें कि परबत्ता प्रखंड के विभिन्न गांवों  से  दर्जनों आवेदक कर्ता अनुग्रह अनुदान की राशि के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. उधर सीओ ने बताया है कि कैलाश ठाकुर की  मौत अक्टूबर 2016 में सड़क दुघर्टना में हो गई थी और हादसे में कई लोग घायल भी हुए थे. साथ ही उन्होंने बताया कि वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार बारी-बारी से आवेदककर्ता के आवेदन को जांच कर अनुग्रह अनुदान के तहत चेक प्रदान किया जा रहा है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!