मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

कोसी नदी के कटाव से सहरौन गांव के अस्तित्व पर संकट, लोग पलायन पर मजबूर

IMG 20210131 WA0003




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के गोगरी अंचल के पौरा पंचायत निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बिहार ने जिला बाढ़ प्रमंडल -2 के कार्यपालक अभियंता को आवेदन देकर पौरा पंचायत के सहरौन गांव में वर्षों से हो रहे कोसी नदी के कटाव की तरफ ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया है.

IMG 20210123 WA0006

वहीं उन्होंने बताया है कि कोसी नदी के कटाव से सरहौन गांव के लोगों का मकान व जमीन विलीन होते जा रहा है और लोग पलायन करने पर मजबूर हो रहे हैं. 


साथ ही उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के रोजी-रोटी खेती पर ही आश्रित है और जब नदी के कटाव से जमीन ही नहीं बचेगा तो परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो जायेगा.

20201230 164945

सामाजिक कार्यकर्ता ने गांव के अस्तित्व को बचाने के लिए ठोस व प्रभावी कदम उठाने की मांग करते हुए कहा है कि यदि इस संकट की स्थिति में कटाव रोकने की पहल नहीं की गई तो एक बार फिर गांव कोसी नदी के गर्त में समा जायेगा. इधर सुशील बिहारी के द्वारा बताया गया है कि बलतारा पंचायत के लौंगा गांव व पौरा थाना के पास भी कटाव जारी है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!