Breaking News
IMG 20210129 WA0000

महंगा पड़ गया झूठा कांड प्रतिवेदित कराने का मामला, मोबाइल ने खोल दिया राज




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : झूठा कांड प्रतिवेदित कराना एक युवक को मंहगा पड़ गया है और पुलिस ने ना सिर्फ उसपर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कर लिया है बल्कि उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है. साथ ऐसे मामलों को लेकर पुलिस कप्तान अमितेश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट संदेश दे दिया है कि झूठा कांड प्रतिवेदित कर पुलिस का बहुमूल्य समय नष्ट करने वालों का आगे भी ऐसा ही अंजाम होगा.

IMG 20210123 WA0006

दरअसल मुंगेर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र नंदलालपुर निवासी दिवाना कुमार ने बीते वर्ष 12 जुलाई को जिले के अलौली थाना में लिखित आवेदन देते हुए चार अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध हथियार का भय दिखाकर हरिपुर-मुजौना मुख्य सड़क पर स्थित एक पेट्रोल पंप के समीप 66 हजार 9 सौ रूपया, दो सीम लगा रेडमी मोबाइल एवं बाइक का चाभी लूट लेने का आरोप लगाया था. दिवाना कुमार के आवेदन के आलोक में अलौली थाना में कांड संख्या 200/20 दर्ज किया गया था.


लेकिन मामले में पुलिस द्वारा किये गए अनुसंधान में चौकाने वाली बातें सामने आई. तकनीकी अनुसंधान में पाया गया कि लूटी गई मोबाइल में वादी के भाई के नाम का सीम प्रयुक्त किया जा रहा है. ऐसे में वादी से पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उन्होंने स्वीकार कर लिया कि गलत कांड प्रतिवेदित कराया गया है और तथाकथित लूटी गई मोबाइल वादी के पास से बरामद किया गया.

20201230 164945

जिसके बाद कांड के अनुसंधानकर्ता के लिखित आवेदन के आधार पर दिवाना कुमार के विरूद्ध धोखाधड़ी करने के आरोप में अलौली थाना में भा.द.वि. की धारा 420/406 के तहत कांड संख्या 34/21 दर्ज किया गया. साथ ही कांड के प्राथमिक अभियुक्त दिवाना कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!