Breaking News
IMG 20210120 WA0009

फुटबॉल टूर्नामेंट : शालीग्रामी ने मोकामा को 3 -1 से हराया




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के सदर प्रखंड के मथुरापुर मैंदान में आयोजित हो रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में बुधवार को शालीग्रामी बेगूसराय की टीम ने मोकामा पटना को 3 -1 से पराजीत किया.

20210121 005723

इसके पूर्व मैच का उद्घाटन दलित युवा संग्राम परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष सह एचपीपी(डी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया. मैच में रेफरी की भूमिका रौशन कुमार गुप्ता, सिदेश, राहुल, विनय कुमार एवं कॉमेन्टेटर की जिम्मेदारी सुधीर कुमार व टूना कुमार ने निभाई.


मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि मथुरापुर के युवाओं के द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेंट की तरह हैण्डबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन होना चाहिए और इसके लिए उनका एवं अंतर्राष्ट्रीय हैण्डबॉल खिलाड़ी सह मां हैण्डबॉल एसोसिएशन के महासचिव सह हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक की जिला अध्यक्ष कंचन माला कुमारी यादव भी भरपूर रहेगा.

20201230 164945

मौके पर आजाद फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजन कमिटी मथुरापुर के अध्यक्ष सह हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी डेमोक्रेटिक के जिला महासचिव राजेश कुमार पासवान, राजेश कुमार , श्रवण कुमार पासवान, डॉ. धीरेन्द्र यादव, अमित कुमार प्रिंस, राजू कुमार, प्राणेश कुमार, सौरव झा, आदित्य कुमार, जसकरण, मिथुन कुमार, राजा कुमार, आदि मौजूद थे.

Check Also

FB IMG 1781801468751

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

भानु प्रताप सिंह होंगे खगड़िया के नए एसपी, राकेश कुमार का तबादला

error: Content is protected !!