Breaking News
IMG 20201124 200107 075

रामानंद पहलवान हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त नक्सली मनोज सदा गिरफ्तार




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिला पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. रामानंद पहलवान हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त मनोज सदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से हथियार व कारतूस भी बरामद किया गया है. उल्लेखनीय है कि रामानंद यादव की हत्या इसी साल अप्रैल में कर दी गई थी. इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त नक्सली मनोज सदा फरार चल रहे थे और पुलिस को इनकी तलाश थी.

मिली जानकारी के अनुसार नक्सली मनोज सदा को कोलवारा पिपरपांति गांव से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा व 10 जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है. अलौली थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में मामले की जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ आलोक रंजन ने बताया कि मनोज सदा के विरूद्ध सहरसा जिले के सलखुआ सहित खगडिया जिले में कई मामले दर्ज हैं. जिसमें हत्या, लूट जैसे संगीन मामले भी शामिल हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि मनोज सदा पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था और टीम में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की जाेयेगी. बहरहाल नक्सली मनोज सदा की गिरफ्तारी पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.

Check Also

IMG 20260630 WA0027

परबत्ता अंचल कार्यालय में दुस्साहस: चेंबर में घुसकर सीओ हरिनाथ राम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

परबत्ता अंचल कार्यालय में दुस्साहस: चेंबर में घुसकर सीओ हरिनाथ राम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

error: Content is protected !!