मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

IMG 20200619 WA0000




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के सतीशनगर गांव के समीप एनएच 31 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. पॉकेट में मिली आधार कार्ड से मृतक की पहचान सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर निवासी कपिल देव यादव के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है. 

बताया जाता है कि युवक शुक्रवार को भागलपुर की तरफ से खगड़िया की ओर बाइक से आ रहा था. इसी दौरान एनएच 31 पर सतीशनगर गांव के समीप सामने से आ रहा एक वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया. जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

IMG 20200917 WA0007

हादसे के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पसराहा थाना की पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!