Breaking News
IMG 20200926 WA0008

गणेश, शिव, दुर्गा व राम कवच सहित अन्य कवचों के मंत्रों में है शक्ति




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : कोविड 19 रक्षण चर्चा एवं विद्वानों के द्वारा प्रवचन के साथ भजन गंगा का सिलसिला इन दिनों श्री शिव शक्ति योग पीठ नवगछिया के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में अंग कोसी एवं सीमांचल के क्षेत्रो में लगातार चल रहा है. कोरोना काल में लोगों को भगवत भजन के माध्यम से यह शिक्षा दी जा रही है कि भगवान के नाम, जप एवं भजन से ही लोगों का कल्याण संभव है. मालूम हो कि यह कार्यक्रम गुप्त के साथ साथ लघु रूप में सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किया जा रहा है. साथ ही अनवरत अलग-अलग क्षेत्रो में विशेष पूजन पाठ भी हो रहा है.

गुरुवार को देर शाम गोगरी प्रखंड के समसपुर एवं शुक्रवार को बेलदौर प्रखंड के मध्य विद्यालय ढांढ़ी गांव में आयोजित कार्यक्रम में परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि भगवान भी भक्तों की ऐसी कठिन परीक्षा लेते है. उस परीक्षा में सफल होने पर उनकी भक्ति सफल होती है और साथ ही उन्हें हर संकट से मुक्ति मिलती हैं. गणेश कवच, शिव कवच, दुर्गा कवच, राम कवच समेत अन्य कवचों के मंत्रो में वह शक्ति है जो कोरोना जैसे हजारों महामारी का क्षय कर सकता है. राम नाम वह वैक्सीन हैं जिसके स्मरण मात्र से लोग संकट से उबर सकते हैं. रामायण में केवट ऐसे विलक्षण प्रतिभा के भक्त ने भगवान को अपने भक्ति से अपने जीवन नैया को उद्धार का मार्ग प्रशस्त किया.

IMG 20200926 WA0007

कार्यक्रम में नामचीन भजन गायक डॉ हिमांशु मिश्र दीपक , माधवानंद ठाकुर , बलबीर बघ्घा, राजाराम, कपीस, गुलशन, रविश, नंदन, राजू अपने-अपने भजन से भक्ति की गंगा बहाते आ रहे हैं. वहीं श्री उत्तरतोताद्रिमठ अयोध्या से आए हरिनारायण ब्रह्मचारी के भक्ति गायन “पायोजी मैंने राम रतन धन पायो” पर लोग भक्तिरस में डूब गए. एक दिवसीय कार्यक्रम में भक्तजनों ने महाप्रसाद का रसास्वादन भी किया.

IMG 20200917 WA0007

मौके पर पप्पु सिंह, राजेंद्र कुमार सिंह (एस राज), फुलेश्वर सिंह, विनोद सिंह, नवीन सिंह, दिवाकर सिंह , डॉ संतोष कुमार, मीडिया प्रभारी रणवीर सिंह, एवं श्री शिव शक्तियोग पीठ के विभिन्न शाखा से लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में गांव के युवा कार्य व्यवस्था में लगे रहें. वहीं स्वामी जी के निर्देशन में अतिप्राचीन माता चंडीका मंदिर का निर्माण को लेकर कमिटी गठन किया गया और बताया गया कि आगामी 14 जनवरी के बाद ग्रमीणों के सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा.

Check Also

IMG 20260411 WA0014

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने एक तस्कर को किया गिरफ्तार

error: Content is protected !!