मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

जनसेवा ही मेरा धर्म है और यह ही बन चुकी है मेरी दिनचर्या : डॉ संजीव

IMG 20200924 WA0000




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को बन्देहरा, महदीपुर एवं झंझरा में डॉ संजीव कुमार के द्वारा जनसंवाद अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान लोगों का समर्थन देखकर संभावी प्रत्याशी डॉ संजीव अभिभूत हो गये. वहीं उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के निदान के लिए उनका अनवरत प्रयास जारी रहेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका जीवन धर्म है और यह ही मेरी दिनचर्या भी है. उन्होंने कहा कि जनसेवा उनकी आदतों में शुमार हो चुका है और यह ही उनकी जिंदगी का सर्वोच्च लक्ष्य बन चुका है. ऐसे में किसी भी परिस्थिति में वे अपने दायित्व को पूरा करने की कोशिश में लगे रहते हैं. 

इस अवसर पर डॉ संजीव ने कहा कि परबत्ता को हिंदुस्तान के नक्शे पर सबसे अलग और बेहतर करने का उनका जुनून है और  यह यहां के लोगों के स्नेह और समर्थन को देखकर और भी बढ़ता ही जा रहा है. साथ ही उन्होंंने कहा कि यदि परबत्ता की जनता उन्हें मौका देती हैं तो यह जीत पूरे परबत्ता विधानसभा की जनता की जीत होगी .

IMG 20200917 WA0007

मौके पर जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मणिभूषण राय , बन्देहरा के मुखिया प्रतिनधि  पप्पू भगत, मीडिया प्रभारी मनमन बाबा ,  भाजपा के जिला महामंत्री लालरतन सिंह, साकेत कुमार , जदयू नेता सुबोध साह, मुखिया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, गोगरी नगर प्रतिनधि रवि यादव, लालबिहारी चौरसिया, युवा जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष राहुल राज आदि उपस्थित थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!