Breaking News
IMG 20200824 WA0000

मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक,अफवाह फैलाने वालों पर होगी नजर




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के गोगरी थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें गोगरी डीएसपी पीके झा, बीडीओ अजय कुमार, गोगरी सर्किल इंस्पेक्टर दीपक कुमार, थानाध्यक्ष शरत कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक को संबोधित करते हुए गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल ने बताया कि मुहर्रम आपसी भाईचारे के साथ शांति का पैगाम देने वाला त्योहार है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अफवाहों पर ध्यान न दें. आप लोगों को जो भी सूचना मिले उसे डीएसपी, थानाध्यक्ष, सीओ व हमारे मोबाइल पर दें. वहीं उन्होंने कहा कि इस बार ताजिया जुलूस नही निकालने का आदेश है और सादे समारोह में त्योहार मनाने का आदेश जिला प्रशासन के द्वारा दिया गया है. मौके पर डीएसपी पीके झा ने कहा कि आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाना है. जबकि थानाध्यक्ष शरत कुमार ने कहा कि मुहर्रम सादे तरीके से मनाएं. किसी भी प्रकार का प्रदर्शन करने पर जिला-प्रशासन द्वारा पूर्ण पाबंदी है. इस दौरान कोई प्रदर्शन व जुलूस नहीं निकाली जाएगी.

अफवाह पर स्थानीय पुलिस को करें सूचित

शांति समिति की बैठक के दौरान गोगरी एसडीओ सुभाषचंद्र मंडल नें लोगों से अपील किया किया कि असामाजिक तत्व के द्वारा यदि कोई भ्रामक अफवाह फैलाया जाता है तो उसकी सुचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें. उन्होंने कहा कि खुद से कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लें, अन्यथा वह घातक हो सकता है. वहीं अफवाह फैलाने वाले लोगों को चिन्हित कर प्रशासनिक पदाधिकारी को सूचित करने की अपील की गई, ताकि उनपर समय रहते कार्रवाई की जा सके.

20200815 174901

रैपिड एक्शन फोर्स व दंगा नियंत्रण बल की तैनाती

अनुमंडल क्षेत्र में मुहर्रम शांति पूर्वक संपन्न कराने, शरारती तत्वों, जुआरियों पर नजर रखने, शरारती तत्वों द्वारा सामाजिक सद्भाव में खलल डालने के किसी प्रयास को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है. उक्त बातें गोगरी डीएसपी पीके झा नें शांति समिति की बैठक में कही. उन्होंने बताया कि गोगरी में रैपिड एक्शन फोर्स और दंगा नियंत्रण बल के अलावा जिला पुलिस के लाठीधारी व सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को लगाया जायेगा. रैपिड एक्शन फोर्स के जवान पूरी स्थिति पर नजर रखेंगे. दंगा नियंत्रण बल को शहर के प्रमुख इलाकों में भ्रमणशील रखे जाने की बात कही गई.

दूसरी तरफ शनिवार को परबत्ता थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर अंचलाधिकारी अंशु प्रसून की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक को संबोधित करते हुए अंचल पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे के साथ शांति का पैगाम देने वाला त्योहार है और कोरोना संक्रमण को लेकर इसबार सादे तरीके से त्योहार मनाना है. मौके पर पूर्व मुखिया नेपाली सिंह, राजग संयोजक अंजनी यादव, विजय यादव, ललन यादव, रामानुज प्रसाद रमन, सरपंच सिंधु प्रसाद सिंह, एहसान खान, शेख मुश्लिम, निहाल अली, मो जमाल , संजय यादव,लमो नूर अली, मकसूद आलम, मोहम्मद आजाद, मदन यादव, मोहम्मद शहवाज रजा, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद आलम आदि मौजूद थे.


Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!