मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

करंट लगने से दस वर्षीय बालक की मौत, घर में पसरा मातम

IMG 20200715 WA0005




लाइव खगडिया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के  पसराहा थाना के कोलवारा पंचायत के भौरकाठ निवासी दिनेश मंडल का 10 वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम कुमार की मौत बिजली के करंट से हो गया. बताया जाता है कि घटना के वक्त मृतक के माता-पिता घास लाने घर से बाहर गए हुए थे. जबकि उनका बड़ा भाई घर में सोया हुआ था. इसी बीच बच्चा बिजली की संपर्क में आ गया और करंट लगने से बेहोश हो गया. 


20200603 142010

घटना के बाद बड़े भाई के द्वारा शोर मचाने के बाद आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे. साथ ही उनके माता-पिता खेत से वापस लौटे और पुरुषोत्तम कुमार को गोगरी अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!