Breaking News
IMG 20200504 WA0003

लॉकडाउन 3.0 : बिहार में सिर्फ रेड व ऑरेंज जोन, मिलेगी महज यह छूट




लाइव खगड़िया : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी लॉकडाउन 2 आज रविवार को समाप्त होने जा रहा है. इसके साथ ही कल सोमवार से 17 मई तक लॉकडाउन 3 लागू होने की घोषणा हो चुकी है. वैसे तो लॉकडाउन 3 में केंद्र की सरकार ने देश के जिलों को तीन जोन में बांट कर कुछ रियायतें दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के जिलों को ग्रीन, रेड और ऑरेंज जोन में बांटा है. लेकिन बिहार सरकार ने प्रदेश के जिलों को सिर्फ दो ज़ोन में बांटने का निर्णय लिया है.जिसके तहत बिहार में सिर्फ रेड जोन और ऑरेंज जोन ही होगा. बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार बिहार में कोई भी जिला ग्रीन ज़ोन में नहीं होगा. वहीं बताया गया है कि भारत सरकार की ओर से तय किये गए मापदंडों के मुताबिक समय-समय पर राज्य में रेड ज़ोन के इलाके के बारे में सूचित किया जायेगा. इसके अतिरिक्त बांकी के सभी जिले ऑरेंज ज़ोन में माना जायेगा.

रेड जोन में भारत सरकार के द्वारा निर्गत सभी आदेश यथावत लागू रहेंगे. लेकिन केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खोलने की इजाजत होगी और आवश्यक वस्तुओं के संबंध में जिलाधिकारी अपने स्तर से निर्णय लेकर आदेश जारी करेंगे. जबकि ऑरेंज ज़ोन में सभी प्रकार की वस्तुओं के लिए ई-कॉमर्स, सभी प्रकार के निर्माण कार्य, सभी प्रकार के उद्योगों का संचालन, बाल काटने की दुकान, स्पा और सैलून खोलने की इजाजत मिल सकती है. लेकिन यहां भी डीएम अपने स्तर से निर्णय लेकर आदेश निर्गत करेंगे.

Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!