मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठों का विस्तार, कई को मिली नई जिम्मेदारी

IMG 20200320 WA0001



लाइव खगड़िया : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों का विस्तार करते हुए कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी है. इस क्रम में विनय कुमार चौरसिया को भाजपा युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. जबकि बंदना कुमारी को भाजपा महिला मौर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसी तरह प्रभाकर झा को शिक्षा प्रकोष्ठ का एवं रंजन राज को अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.

20200205 014328




इधर विभिन्न प्रकोष्ठों के नवमनोनीत जिलाध्यक्षों को भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के द्वारा बधाईयां देने का सिलसिला जारी है. इस क्रम में भाजपा के जिला महामंत्री बाबूलाल शौर्य, जितेंद्र यादव व रवि सिंह, उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह, लक्ष्मी देवी ज्योति कुमारी, मंत्री पवन राय, कुलदीप आनंद, मुनेंद्र कुमार कुमार, श्याम सुंदर, अश्वनी कुमार चौधरी, सुनील साह, सनौली मंडल, रूपेश कुमार, विजय यादव, मनीष कुमार राय आदि ने शुभकामनाएं व्यक्त किया है.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!