मुख्य सामग्री पर जाएं
चौथम

बीच सड़क पर ट्रक के खराब होने से एनएच -107 पर जाम की स्थिति

IMG 20200221 WA0038



लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : महेशखुंट-सहरसा एनएच 107 पर जिले के पिपरा चौक के समीप शुक्रवार की अहले सुबह एक ट्रक के बीच सड़क पर ही खराब हो जाने से इस मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही.  जिससे यात्रियों व वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

IMG 20200221 WA0037

साथ ही मैट्रिक के परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केन्द्र पहुंचने में भी खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा . वहीं जाम की वजह से मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं को कई किलोमीटर तक पैदल यात्रा करनी पड़ी .

20200210 152622




बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह पिपरा चौक के पास एक ट्रक का गुल्ला टूट गया. जिसके बाद ट्रक का एक के बाद एक चारों टायर भी फट गया . जिस कारण ट्रक बीच सड़क पर खड़ी रही और सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई. हालांकि बाद में स्थानीय पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद सड़क के एक हिस्से को खाली कराकर वन वे परिचालन शुरू कराई जा सकी. जिसके बाद छोटी-छोटी वाहनों को जाम से निकाला से निकलने का मौका मिला. उधर खराब ट्रक को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है और समाचार प्रेषण तक इस मार्ग पर जाम की स्थिति बनी हुई थी .


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!