Breaking News
IMG 20200204 WA0020

चाकू गोदकर बीमा एजेंट की नृशंस हत्या,परिजनों के बीच मचा कोहराम




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र के महेशखुंट बाजार के पास बेखौफ बदमाशों ने एक बीमा एजेंट को चाकू गोदकर नृशंस हत्या कर दी है. मृतक की पहचान महेशखूंट निवासी 46 वर्षीय संजय चौरसिया के रूप में हुई है. घटना सोमवार की देर रात्रि का बताया जा रहा है.




बताया जाता है कि संजय चौरसिया अपने घर में परिजनों के साथ थे. इसी दौरान आधा दर्जन की संख्या में बदमाश वहां पहुंचे और संजय चौरसिया के भाई और एक अन्य को घर में जबरन बंद कर दिया. जिसके बाद बदमाशों के द्वारा संजय चौरसिया पर चाक़ू से लगातार कई प्रहार किया गया. घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी संजय चौरसिया को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगुसराय रेफर कर दिया. लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

20200205 015247

मृतक संजय चौरसिया का शव को महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार नें पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों के बीच कोहराम काचा हुआ है. साथ ही मृतक के पत्नी नीतू देवी सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. उधर घटना की सूचना मिलते ही गोगरी डीएसपी पीके झा सहित महेशखुंट के थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गये हैं.


Check Also

IMG 20260430 100730

अधूरी रह गई विदाई की मुस्कान : NH-31 पर काल बनकर पलटा ट्रक, तीन जिंदगियां मलबे में दफन

अधूरी रह गई विदाई की मुस्कान : NH-31 पर काल बनकर पलटा ट्रक, तीन जिंदगियां मलबे में दफन

error: Content is protected !!