मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

सरकार के आश्वासन पर दवा दुकानदारों की हड़ताल खत्म

IMG 20200122 WA0010

20200102 182912

लाइव खगड़िया : बिहार में दवा दुकानों की हड़ताल खत्‍म हो गई. मिली जानकारी के अनुसार फार्मासिस्ट मामले सहित अन्य मांगों पर सरकार से आश्‍वासन मिलने के बाद बिहार केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है. उल्लेखनीय है कि बिहार में दवा दुकानों की तीन दिवसीय राज्‍यव्‍यापी हड़ताल का बुधवार को पहला दिन था और अब गुरुवार से जिला सहित प्रदेश भर में पहले की तरह दवा दुकानें खुल जाएंगी. इसके पहले एसोसिएशन ने 22 से 24 जनवरी तक दवा दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया था.




इधर हड़ताल के पहले दिन बुधवार को जिले भर की दवा दुकानें बंद रही. जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. उधर बिहार केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला इकाई द्वारा हड़ताल के दौरान एक बैठक का आयोजन किया गया. वहीं एसोसिएशन के विभिन्न मांगों के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई और बंद को ऐतिहासिक बताया गया. मौके पर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजीव रंजन, मुकेश कुमार, राजेश कुमार राजू, नवीन कुमार गुप्ता, अनिल अग्रवाल, नंदकिशोर गोयनका, बबलू मिश्र, मनोज कुमार, गोपाल कुमार रंजन, पप्पू कुमार, उज्ज्वल कुमार, यशवंत कुमार, किरण कुमार आदि मौजूद थे.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!