Breaking News
IMG 20191207 WA0012

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की दर्दनाक मौत

IMG 20191204 WA0019

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : मानसी-कटिहार रेल खंड के पसराहा रेलवे स्टेशन के समीप के ढाला के पास शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान पसराहा निवासी 70 वर्षीय बहादुर सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वृद्ध रेलवे लाइन पार करते समय एक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

गोली मारकर मुखिया पति की हत्या,पैक्स उम्मीदवार घायल



घटना की जानकारी ग्रामीणों ने रेल पुलिस को दी और सूचना मिलते ही रेल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घटनास्थल का दृश्य देखकर लोगों का कलेजा कांप उठा. उधर घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों के बीच मातम पसर गया.


Check Also

IMG 20260630 WA0027

परबत्ता अंचल कार्यालय में दुस्साहस: चेंबर में घुसकर सीओ हरिनाथ राम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

परबत्ता अंचल कार्यालय में दुस्साहस: चेंबर में घुसकर सीओ हरिनाथ राम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

error: Content is protected !!