मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

नीतीश कुमार की सहमति,डॉ संजीव ही होंगे जदयू उम्मीदवार : विधायक

IMG 20191120 WA0000

लाइव खगड़िया : जिले के परबत्ता में मंगलवार को आयोजित जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक में जैसे ही स्थानीय जदयू विधायक आर.एन. सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर संजीव कुमार का जदयू के उम्मीदवार होने का ऐलान किया कि कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर संजीव को बधाई देते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया.




वैसे भी स्थानीय जदयू विधायक के पुत्र सह जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर संजीव कुमार का आगामी विधानसभा चुनाव में परबत्ता से उम्मीदवार होने की चर्चाएं काफी दिनों से हो रही थी. जिसपर स्थानीय विधायक ने आज खुले मंच से मुहर लगा दी. इस संदर्भ में जदयू विधायक ने कहा कि उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को आगामी चुनाव खुद के नहीं लड़ने के अपने संकल्प के बारे में बता दिया है. साथ ही उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार की पूर्ण सहमति हो गई है कि डॉक्टर संजीव कुमार ही चुनाव लड़ेंगे. मौके पर जदयू के कई नेता सहित बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!