मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

कोयला के माइक्रो ट्रेनिंग सेंटर का सांसद ने किया जमकर तारीफ

IMG 20180619 WA0010

खगड़िया : जिले के सर्किल नम्बर एक के ग्राम पंचायत कोयला में संचालित हो रहे माइक्रो ट्रेनिंग सेंटर में सोमवार को आयोजित किसान संगोष्ठी में स्थानीय सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने भी शिरकत किया.मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यदि भारत को आगे बढ़ाना है तो गांव को मजबूत करना होगा और गांव तभी मजबूत होगा जब यहां के किसान और पशुपालक मजबूत होंगे.वहीं उन्होंने पशुपालन एवं किसानों को आगे बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि उन्हें अपने फसल व दूध का उचित दाम मिले.साथ ही उन्होंने कोयला में चल रहे माइक्रो ट्रेनिंग सेंटर की तारीफ करते हुए कहा कि जरूरत है की हर एक ब्लॉक में एक ऐसा माइक्रो ट्रेनिंग सेंटर खुले.जिससे किसानों एवं पशुपालकों को यह जानकारी मिल सके कि कैसे कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है.IMG 20180619 WA0007साथ ही उन्होंने बरौनी डेयरी द्वारा संचालित माइक्रो ट्रेनिंग सेंटर के कार्यपद्धति की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह का कार्यक्रम देश भर में चलना चाहिए.राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और सुधा डेयरी बरौनी के इस साझा कार्यक्रम के लिए उन्होंने दोनों ही संस्थाओं के प्रति धन्यवाद किया.वहीं उन्होंने माइक्रो ट्रैनिग सेंटर कोयला के संचालक आलोक कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि भारत  को ऐसे कर्मठ नौजवान की जरूरत है.IMG 20180619 WA0011मौके पर सेन्टर के संचालक आलोक कुमार ने बताया कि इस सेन्टर से पिछले डेढ़ साल में कोयला जैसे छोटे से गांव में हजारों किसान व पशुपालक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं.वहीं संचालक के लगन व मेहनत की प्रशंसा करते हुए सांसद ने कहा कि यदि कभी संचालक को उनकी कोई मदद की आवश्यकता होगी तो वह हर संभव प्रयास करेंगे.IMG 20180606 WA0003किसान संगोष्ठी को कृष्णा डेरी के संस्थापक कृष्ण मोहन प्रसाद, लोजपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद मासूम, जदयू के युवा नेता सुशांत यादव,सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया.वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र प्रसाद यादव ने किया.मौके पर किसान कोयला,बसुआ ,भीमरी, पौरा, पैकांत आदि क्षेत्रों के दर्जनों किसान व पशुपालक मौजूद थे.IMG 20180618 WA0011

यह भी पढें – विजार्ड की परीक्षा में 26 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग,28 हुए थे चयनित

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!