मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

गोगरी में हथियार के बल कुरियर एजेंट से 8.74 लाख की लूट

IMG 20191022 WA0001

लाइव खगड़िया : जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से लूट की एक बड़ी वारदात की खबर है. घटना सोमवार की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी के कर्मी से नकाबपोश बदमाश हथियार के बल पर 8 लाख 74 हजार रूपये लूटकर फरार हो गए हैं.




बताया जाता है कि कुरियर एजेंट रितेश कुमार गोगरी के मुश्किपुर कोठी जमालबाग स्थिति फिलिप ई-कार्ड कुरियर डिलेवरी सेंटर से कैश लेकर जमालपुर के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में जमा करने जा रहे थे. इसी दौरान मुश्किपुर कोठी में बदमाशों ने हथियार का भय दिखाते हुए लूट की घटना को अंजाम दे दिया. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!