Breaking News

लोडेड कट्टा व कारतूस के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तार

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर अपराधियों व शराब तस्करों की धऱपकड़ व क्राइम कंट्रोल अभियान के तहत बीती रात जिले के मड़ैया ओ.पी. पुलिस को हथियार व कारतूस के साथ दो युवकों की गिरफ्तारी में बड़ी सफलता हाथ लगी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात पुलिस को गश्ती के दौरान यह कामयाबी मिली है.IMG 20180807 WA0005बताया जाता है कि मङैया ओ.पी की पुलिस बैसा-भोरकाठ सड़क पर गश्ती कर रही थी.इसी दौरान एसआई मनोज कुमार राय एवं इम्तियाज अली ने भोरकाठ की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका और जांच के क्रम में गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी शिशवा निवासी अरविंद यादव के पुत्र मनीष कुमार के पास से एक लोडेड देसी कट्टा एवं बीस जिंदा कारतूस बरामद किया.मौके पर ही पुलिस ने मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया.साथ ही उनके साथ एक अन्य बाइक सवार शिशवा गांव के ही गोरेलाल यादव को भी हिरासत में ले लिया गया.साथ ही पुलिस के द्वारा बिना नंबर के मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया गया.बहरहाल पुलिस गिरफ्तार किये गये दोनों युवकों के अपराधिक इतिहास को खंगालने में जुटी हुई है.IMG 20180729 WA0009

यह भी पढें :सैकड़ों बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरफ के साथ एक की गिरफ्तारी

Check Also

IMG 20260713 162007

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ₹25 हजार का इनामी ‘टॉप-10’ अपराधी गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ₹25 हजार का इनामी 'टॉप-10' अपराधी गिरफ्तार

error: Content is protected !!