Breaking News
IMG 20180621 WA0019

शर्मशार : महज कुछ आम की कीमत बच्चे को जान देकर चुकानी पड़ी

खगड़िया : जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के शेरगढ गांव निवासी विभूति यादव का 12 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि महज कुछ आम की कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी होगी.मामला थोड़ा अचंभित करने वाला जरूर है लेकिन चर्चाओं पर यदि विश्वास के तो यह एक सच्चाई है.IMG 20180606 WA0003मानवता को शर्मशार कर देने वाला यह घटना जिले के गोगरी थाना क्षेत्र से सामने आये है.बताया जाता है कि सत्यम गांव के ही पास के एक बगीचे में गुरूवार को आम तोड़ने चला गया था.सत्यम द्वारा बगीचे से आम तोड़ लेने पर बगीचे की रखवाली कर रहा शख्स इतना नाराज हो गया कि उन्होंने मौके पर ही सत्यम को गोली मार दी.जिससे उसकी मौत हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद आरोपी को पकड़ने की भी कोशिश की गई.लेकिन वो मौके से फरार होने में सफल रहा.

IMG 20180621 WA0018
घटना के बाद विलाप करते परिजन

दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही गोगरी थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया.जिसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.साथ ही पुलिस के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.वहीं घटना के बाद आरोपी का पूरा परिवार भी फरार बताया जा रहा है.जबकि मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है और उनकी चीख-पुकार कम नहीं हो रही है.वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.IMG 20180619 WA0007

यह भी पढें –बच्चों ने भी लिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में बढ-चढकर हिस्सा

Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!