Breaking News
IMG 20180619 WA0213

ब्रेक फेल होने से सवारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त,एक घायल

खगड़िया : जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के महेशखुंट-अगुवानी मुख्य मार्ग पर मंगलवार को हुई एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए.जबकि कई अन्य यात्रियों को भी चोटें लगने की खबर है.दुर्घटना केडीएस कॉलेज के समीप दोपहर में घटित हुआ.बताया जाता है कि एक सवारी गाड़ी का ब्रेक फेल हो जाने की वजह से वाहन सामने से आ रही एक ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया.जिससे सवारी गाड़ी सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई.IMG 20180606 WA0003हादसे में जिले के परबत्ता प्रखंड के सलारपुर निवासी फैजी यादव का पुत्र मुकेश यादव गंभीर रुप से घायल हो गए.जबकि वाहन में सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें लगने की बातें बताई जा रही है.IMG 20180619 WA0213मिली जानकारी के अनुसार सवारी गाड़ी महेशखूंट से परबत्ता की ओर जा रहा थी.घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल को गोगरी के रेफरल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया.वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही गोगरी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया.साथ ही वाहन के चालक को भी गिरफ्तार कर पुलिस के द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है.IMG 20180619 WA0007

Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!