Breaking News
IMG 20210731 WA0001

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान को लेकर नीतीश सरकार प्रतिबद्ध : मो. जमाल



लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : शहर के गौशाला रोड स्थित एक विवाह भवन के सभागार कक्ष में शनिवार को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई. जिसमें अल्पसंख्यक समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए. वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद जमाल ने संबोधित करते हुए कहा किबिहार सरकार के 6 माह में 6 करोड़ लोगों को वैक्सीन दिलाने के संकल्प को पूरा करने के लिएअल्पसंख्यक समाज के लोगों में कोरोना वैक्सीन को लेकर फैले भ्रम को दूर करना होगा. साथ ही उन्होंनेअकलियत समाज के बीच फैली भ्रांतियां को दूर करने केअकलियत कार्यकर्ताओं से जागरूकता फैलाने की अपील किया. वहीं उन्होंनेअकलियत समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं टीकाकरण अभियान को सफल बनाने में सरकार का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा किकोरोना वैक्सीन लगवाकर अकलियत समाज जिम्मेदार नागरिक का परिचय दें.

मौके परजदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्रीनीतीश कुमार के द्वारा किये जा रहे विकास की चर्चा करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समाज के लोगों के उत्थान को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है और मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक समाज को मुख्यधारा में लाने के लिए संकल्पित हैं. वहीं उन्होंने कहा किक्राइम, करप्शन, कम्युनलिज्म को बर्दाश्त नहीं करने का सीएम काबयान नीतीश सरकार की मंशा साफ कर देती है.

IMG 20210731 WA0002

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार सरकारअल्पसंख्यक समाज के लोगों के लिए कई ऐसी योजनाओं को धरातल पर उतारा, जिसका दूरगामी व सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं.दूसरी ओर प्रशासन के हर संवर्ग में अल्पसंख्यकों की संख्यात्मक भागीदारी को बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है. इन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के नियंत्रण अधीन 3 योजनाएं चलाई जा रही हैं. इस कड़ी में नया सवेरा योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को शैक्षणिक सशक्तिकरण देना है.योजना का उद्देश्य लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग तथा राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है एवं राज्य सरकार की सेवाओं में नियुक्ति हेतु भाग लेने के लिए आर्थिक ताकत प्रदान करना है. साथ ही नीतीश कुमार ने प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 50% अंक के साथ पास करने वाले अल्पसंख्यक छात्र- छात्राओं के लिए अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की है. जिसके तहत जिन छात्रों के परिजनों की सलाना आय एक लाख से कम है उनके लिए फ्री में स्कूल, ट्यूशन फी, नामांकन शुल्क आदि की व्यवस्था की गई है. मैट्रिक पास करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की गई है। इसमें प्रथम और द्वितीय श्रेणी से पास अभ्यर्थियों के लिए नगद राशि दी जाती है. इसके अलावा अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास अनुदान, मौलाना आजाद राष्ट्रीय योजना, शिक्षा ऋण योजना, ब्याज इमदाद योजना, उस्ताद योजना, हमारी धरोहर योजना, तलाकशुदा महिलाओं के लिए सहायता समितियों का गठन, वक्फ समितियों की रक्षा एवं विकास के लिए समिति का गठन, हज यात्रियों के लिए सुविधा, उर्दू का विकास, सरकारी तंत्र का गठन किया गया है. ताकि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के लिए विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके. साथ ही उर्दू के विकास के लिए कई समितियों का गठन, अल्पसंख्यक समुदाय के नामचीन लोगों के नाम पर भवन का नामकरण, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की शाखा स्थापना करना, कब्रिस्तान घेराबंदी योजना, मदरसा सुदृढ़ीकरण योजना, अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना, मुख्यमंत्री श्रमशक्ति योजना, नई रोशनी, हुनर योजना, मुफ्त कोचिंग योजना, सर्व शिक्षा योजना,मौलाना आजाद शिक्षा प्रतिष्ठान आदि कई ऐसे ऐसी योजनाएं हैं जिनसे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आया है और वे समाज की मुख्यधारा में शामिल होकर राज्य और देश के विकास में अपनी भूमिका निभा रहे हैं.
मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष बबलू मंडल,लपूर्व प्रदेश सचिव मो शाहब उद्दीन, अरविंद मोहन, दीपक सिन्हा, मो. गयासुद्दीन, मो. इरफान, मो.ऐनुल हक, मो. नासिर इकबाल, मो. लाल, मो. साजिद साहब, मो. सलाम, मो. गफ्फार, सुनील कुमार मुखिया, सावन कुमार, उमेश सरपंच, अमित प्रवीण, मो. सुभान, दीपक कुमार सिन्हा, पंकज कुमार पटेल, प्रोफ़ेसर अजीम साहब, खालिद खान, शमशाद, हाजी अशफाक, इंजीनियर एजाज साहब, मो. हलीम अख्तर हसमत खातून समेत बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260310 WA0076 Scaled

​नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर खगड़िया में हलचल तेज, NDA ने बनाई ऐतिहासिक स्वागत की रणनीति

​नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर खगड़िया में हलचल तेज, NDA ने बनाई ऐतिहासिक स्वागत की रणनीति

error: Content is protected !!