मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

पिकअप व मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल के बीच टक्कर,एक की मौत

IMG 20190120 WA0004




लाइव खगड़िया : जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर चैधा-बन्नी गांव के पास रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है.जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है.

PhotoText 14

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित पिकअप वाहन और मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में ट्रायसाइकिल सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये.जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई.मृतक की पहचान चैधा-बन्नी निवासी दिव्यांग सुमन कुमार के रूप में हुई है. 

जबकि हादसे में गंभीर रूप से घायल सिरजुआ निवासी रंजन कुमार को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल से रेफर कर लिया गया है.

Milan 2

दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही महेशखुंट थाना की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया.साथ ही वाहन को भी जब्त कर लिया है.

1 Copy



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!