मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

राष्ट्रीय किसान अधिवेशन की सफलता को लेकर किसान विकास मंच द्वारा सभा का आयोजन

IMG 20190114 WA0001




लाइव खगड़िया : जिले में 23 व 24 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय किसान अधिवेशन को सफल बनाने के लिए किसान विकास मंच द्वारा रविवार को बलहा के मध्य विद्यालय परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता गणेश पंडित ने किया.

IMG 20190112 WA00111 Copy

मौके पर राष्ट्रीय किसान समन्वय समिति के बिहार प्रभारी सह किसान विकास मंच के संस्थापक अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह टुडु ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के किसानो का ऋण माफ नहीं होता है.लेकिन विधायक व सांसदों का भत्ता बढ़ गया है. 

साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार मे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बंद कर दिया गया और उसे राज्य फसल सहायता योजना बना दिया है.जिससे किसानो को लाभ नहीं होगा.किसान आयोग, मूल्य आयोग भारत सरकार नही बना रही है और ना ही सरकार स्वामी नाथन रिपोर्ट को सदन के पटल पर रख रही है.

IMG 20190114 WA0002

वहीं उन्होंने बताया कि इन सभी सवालों को लेकर बिहार मे पहली बार गैर राजनीतिक राष्ट्रीय किसान अधिवेशन का आयोजन हो रहा है.जिसमें देश के चर्चित हस्ती जल पुरुष राजेंद्र सिंह,मेधा पाटकर सहित लगभग 10 राज्यों के किसान नेता भाग लेंगे.

Milan 2PhotoText 14Niranjan

वहीं सभा के पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह ने किसान नेता धीरेन्द्र सिंह टुडु को चादर भेंट कर सम्मानित किया गया.मौके पर सूर्यनारायण वर्मा,देवानंद सिंह कुशवाहा, जितेंद्र यादव, नागेश्वर चौरसिया,पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह,विजय कांत कुमार,रामप्रवेश यादव,गणेश सिंह,विवेकानंद पंडित,धनिक लाल मेहता,बिरण सदा आदि उपस्थित थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!