Breaking News
IMG 20180206 WA0004

पसराहा पुलिस ने कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार

खगड़िया : पुलिस कप्तान मीनू कुमारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान बीती रात पसराहा थाना की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सोमवार की रात पसराहा थाना क्षेत्र के बसुआ बांध पर से कुख्यात अपराधी सहित उनके एक साथी को भी गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार अपराधी शैलेन्द्र यादव पसराहा थाना क्षेत्र के ही बसुआ निवासी पुलकित यादव का पुत्र बताया जाता है.वहीं उनके अपराध कांडों पर पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया है कि गिरफ्तार शैलेन्द्र यादव के विरूद्ध जिले के पसराहा थाना सहित गोगरी थाना में दर्जनों मामले दर्ज हैं.जिनमें कई संगीन मामले भी शामिल है.प्राप्त जानकारी के अनुसार शैलेन्द्र यादव के विरूद्ध पसराहा थाना में कांड संख्या 95/09,64/09,40/10,10/11,58/11,124/12,10/13,82/14 दर्ज है.वहीं वे पसराहा थाना कांड संख्या 103/14,14/17,109/16,120/15,90/16,40,17,8/18,11/18 एवं गोगरी थाना कांड संख्या 31/18 में फरारी था.दूसरी तरफ उनके साथ गिरफ्तार उनका साथी रबिन यादव पर भी कई अपराधिक इतिहास रहा हैं.जो कि पसराहा थाना क्षेत्र के पीपरपांती निवासी स्वर्गीय लालो यादव का पुत्र बताये जाते हैं.रबिन के विरूद्ध भी पसराहा थाना में कांड संख्या109/16 सहित 8/18,11/18 एवं गोगरी थाना क्षेत्र के पौरा ओ.पी. में कांड संख्या 31/18 दर्ज है.वहीं वो भी इन कांडों में से तीन में फरारी अभियुक्त था.बहरहाल ये गिरफ्तारी पसराहा पुलिस की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.

दूसरी तरफ गोगरी थाना की पुलिस ने भी गुप्त सूचना के आधार पर एक अपराधी को हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.मामले पर गोगरी थानाध्यक्ष अनिल कुमार यादवेन्दु ने बताया है कि गिरफ्तार अपराधी प्रभाष यादव गोगरी थाना क्षेत्र के बरेटा निवासी योगेन्द्र यादव के पुत्र हैं.जिन्हें पुलिस ने एक बोलेरो वाहन संख्या BR09M-7426 के साथ गिरफ्तार किया है.मौके से पुलिस को एक देसी पिस्तौल सहित 4 जिन्दा कारतूस भी हाथ लगी है.बहरहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के साथ बोलेरो के संबंध में भी जांच में जुटी हुई है.

Check Also

IMG 20260118 201944

परबत्ता में अखबार पढ़ने की संस्कृति विकसित करने वाले अजय कुमार राय का निधन

परबत्ता में अखबार पढ़ने की संस्कृति विकसित करने वाले अजय कुमार राय का निधन

error: Content is protected !!