मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

विजय कुमार यादव स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट 6 जनवरी से

IMG 20190103 WA0001




लाइव खगड़िया : जिले के रेलवे मैदान मानसी स्थित हिरोज क्लब कार्यालय में गुरुवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया.मौके पर महिला हिरोज क्लब सह वार्ड संघ मानसी के अध्यक्ष हीरानन्द सिंह के द्वारा बताया गया कि मानसी प्रखंड के खुटिया पंचायत के पूर्व मुखिया सह हिरोज क्लब मानसी के पूर्व सचिव स्व. विजय कुमार यादव के 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आगामी 6 जनवरी से फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जायेगा.

1 CopyPhotoText 14

वहीं उन्होंने स्व. विजय कुमार यादव को एक ईमानदार, संघर्षशील और विचारवान इंसान बताते हुए कहा कि वे समाज के विकास एवं समाज में स्वच्छ व सुंदर वातावरण बनाने की दिशा में युवाओं को हमेशा प्रेरित करते रहे थे.साथ ही बताया गया कि वे एक समाजसेवी के साथ-साथ लंबे समय तक फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में भी अपनी सेवाएं देते रहे थे.फुटबॉल के क्षेत्र में उन्होंने जो अमिट छाप छोड़ा हैं,उसे कभी भूलाया नहीं जा सकता है.



वहीं बिहार के रेफरी शंकर कुमार सिंह ने कहा कि स्व. विजय कुमार यादव खिलाड़ियों के सुख-सुविधाओं का हमेशा ख्याल रखा करते थे.साथ ही वे खिलाड़ी को अपने परिवार का सदस्य माना करते थे.ऐसे में वो आज भी कोच व खिलाडियों के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं.

Milan 2Niranjan

जबकि हिरोज क्लब मानसी के पूर्व खिलाड़ी पप्पू रजक ने कहा कि स्व. विजय बाबू शोषित-पीडित समाज का आवाज बनकर हमेशा उनके हक व अधिकार के लिए संघर्ष कर न्याय दिलाने की दिशा में प्रयत्नशील रहा करते थे.मौके पर फुटबॉल खिलाड़ी विनय कुमार,अमन राजपूत आदि मौजूद थे.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!