Breaking News

भाषण प्रतियोगिता के दौरान बच्चों को दिया गया नशे से दूर रहने का संदेश




लाइव खगड़िया : जिले के मानसी प्रखंड के मटिहानी मध्य विद्यालय मे नशा मुक्त भारत के बैनर तले संगठन के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत के नेतृत्व मे बच्चों को नशा मुक्ती का पाठ पढ़ने के उद्देश्य से नशा मुक्त विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया.

1544720833434

मौके पर अपने संबोधन में नशा मुक्त भारत के संस्थापक प्रेम कुमार यशवंत ने बच्चों को बताया कि मादक पदार्थ के सेवन से ना सिर्फ पैसे की बर्बादी होती है बल्कि नशा से स्वास्थ्य का नुकसान,घर मे कलह व सामाजिक संतुलन भी बिगड़ता है.साथ ही शराबी का सामाजिक प्रतिष्ठा का भी हनन होता है.जबकि नशा के सेवन से शरीर मे दुर्बलता से उसके कार्य क्षमता मे भी काफी गिरावट आ जाती है.



वहीं उन्होंने बच्चों को मादक पदार्थ के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तृत रूप से बताते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का मतलब साफ है कि आप बड़े होकर नशे के मकड़जाल मे ना फंसे.साथ ही आपने आप को स्वास्थ रखकर अपनी उर्जा को परिवार,समाज और देश के लिए साकारात्मक व रचनात्मक कार्यों मे लगाना है.

IMG 20181224 WA0008

इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता में अव्वल रहे दस बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया.जिसमें छोटी कुमारी, श्वेता कुमारी, खुशबू कुमारी, मुस्कान कुमारी, वर्षा कुमारी, पाण्डव कुमार, राम ईश्वर कुमार, छोटु कुमार, बीरबल कुमार, गौरव कुमार आदि का नाम शामिल था.

PhotoText 4

मौके पर नशा मुक्त भारत के जिला संजोजक बीरू कुमार, मानसी प्रखंड के उपाध्यक्ष अमित कुमार, प्रधानाध्यापक अमरेन्द्र् प्रसाद मंडल, नीतिश कुमार, अखिलेश कुमार, अंजू कुमारी, निर्मला कुमारी, रसोईया मनोज तांती,मंजू देवी, मीना देवी,ग्रामीण जितेन्द्र यादव सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.



Check Also

IMG 20260708 144840 Scaled

कसरैया धार का होगा कायाकल्प, मिली ₹29.20 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

कसरैया धार का होगा कायाकल्प, मिली ₹29.20 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

error: Content is protected !!