Breaking News

24 को क्रांति दिवस के रूप में मनाया जायेगा पप्पू यादव का जन्मदिन




लाइव खगड़िया : युवा शक्ति व जन अधिकार पार्टी के मानसी इकाई की एक अहम बैठक गुरुवार को संगठन के स्थानीय कार्यालय में आयोजित किया गया.जिसकी अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव तथा संचालन युवा शक्ति के कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार ने किया.

1544720833434

मौके पर उपस्थित युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने जिले के स्वास्थ्य व्यावस्थाओं पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि स्वास्थ्य माफियाओं के सामने विभागीय पदाधिकारी व जिला प्रशासन नतमस्तक हैं.

IMG 20181220 WA0010

वहीं युवा शक्ति के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फर्जी क्लिनिक,जाँचघर व नर्सिंग होम का संचालन हो रहा है.जिसमें कंपाउंडर के द्वारा लोगों का ईलाज और अॉपरेशन किया जा रहा है.ऐसे अवैध स्वास्थ्य केन्द्रों में चंद रुपयों के लिए लोगों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.



जबकि जाप किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुनील चौरसिया ने कहा कि सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के जन्मदिन के अवसर पर 24 दिसंबर को “क्रांति दिवस” के रूप में मनाते हुए भ्रष्ट चिकित्सा व्यवस्था के खिलाफ जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा.

PhotoText 4

मौके पर छात्र नेता अभिषेक कुमार,जयराम यादव,वाल्मिकी चंद्रवंशी,अभिषेक कुमार,रतन कुमार, टुनटुन कुमार,अमृत राज,धर्मेंद्र पौद्दार,विनोद कुमार बिट्टू, सुंदरवन पासवान, दीपक कुमार, संजीत चौधरी, रोहण कुमार, अमन राजपूत सहित युवा शक्ति व जाप के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.



Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!