Breaking News

चैंपियनशिप में भाग लेने 18 सदस्यीय जिला महिला हाॅकी टीम पटना रवाना

लाइव खगड़िया : पटना के मनोज कमलिया स्टेडियम में 20 से 23 दिसम्बर तक आयोजित होने व 9वीं बिहार सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2018-19 सह चयन प्रतियोगिता के लिए जिले की 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम नवनीत कौर के नेतृत्व में स्थानीय जंक्शन से बुधवार को रवाना हुई.

1544720833434

मौके पर जिला हॉकी संघ के सचिव विकाश कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष सीनियर महिला हाॅकी चैंपियनशिप खगड़िया में आयोजित हुआ था.जिसमें जिले की टीम को तीसरा स्थान हासिल हुआ था तथा जिले के खिलाड़ी नवनीत कौर का चयन बिहार टीम के लिए किया गया था.वहीं उन्होंने एक बार फिर जिले के टीम का बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जाहिर किया.

20181219 151237

जबकि जिला हॉकी संघ की उपाध्यक्ष हेमा भारती ने खिलाड़ियों से अपनी पहचान बरकरार रखते हुए फाइनल तक का सफर तय करने की शुभकामना व्यक्त किया.वहीं जिला हॉकी के अध्यक्ष राज कुमार फोगला, उपाध्यक्ष नवीन गोयनका ,संगरक्षक नागेंद्र सिंह त्यागी, शिवराज यादव आदि ने भी टीम के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दिया है.

PhotoText 4

टीम मेंमीनाक्षी कुमारी (गोल कीपर),खुशबू कुमारी (गोल कीपर),नवनीत कौर,अंजू कुमारी,कामनी कुमारी,निशा कुमारी,निक्की कुमारी,नेहा प्रवीण,नाजरीन आगा,शिवानी कुमारी,श्वेताकुमारी,श्रुति कुमारी,गुड़िया कुमारी,मुस्कान कुमारी,स्वास्तिका कुमारी,रिमझिम कुमारी,पल्लवी कुमारी,छोटी कुमार शामिल थीं.जबकि टीम कोच में हरजीत सिंह एवंटीम मैनेजर में वर्षा कुमारी का नाम शुमार था.


Check Also

Poster 2026 01 25 075131

चुनावी सुधारों में खगड़िया अव्वल, DM नवीन कुमार राज्यस्तरीय ‘Best Electoral Practices Award’ के लिए चयनित

चुनावी सुधारों में खगड़िया अव्वल, DM नवीन कुमार राज्यस्तरीय 'Best Electoral Practices Award' के लिए चयनित

error: Content is protected !!