मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

पटाखें से लगी आग में लाखों की संपत्ति जलकर खाक

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत लगार पंचायत के चरघरिया टोला लगार में गुरुवार को आग लगने से हजारों की सम्पत्ति जलकर खाक हो गया.घटना की सूचना पर परबत्ता के थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने दमकल कर्मियों को घटना स्थल पर जल्द पंहुचने का निर्देश दिया.घटना का कारण बच्चों के द्वारा आतिशबाजी बताया जा रहा है.



मिली जानकारी के अनुसार दोपहर बाद अचानक उठते धुंऐ के गुब्बार को देखकर स्थानीय लोग जबतक कुछ समझ पाते तबतक आग विकराल रुप धारण कर चुका था और देखते ही देखते आग की लपटें तीन घरों को अपनी चपेट में ले लिया.वहीं स्थानीय ग्रामीण कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे.इस बीच दमकल पंहुचने पर लोगों ने राहत की सांस ली और आग पर काबू पाया गया.स्थानीय लोगों की मानें तो इस अगलगी में मोटरसाइकिल  सहित हजारों की सम्पत्ति जलकर खाक हो गया.

IMG 20181108 WA0007

साथ ही घटना में करीब आधा दर्जन घरों को नुकसान पहुंचने की बातें बताई जा रही है.जिसमें लगार चरघरिया निवासी नंदु यादव,अजय यादव एवं लालो यादव का घर पूरी तरह नष्ट होने की सूचना है.जबकि परबत्ता बीडीओ सह सीओ रविशंकर कुमार ने बताया है कि घटना में चार घरों के जलने की सूचना मिली है और राजस्व कर्मचारी का रिर्पोट मिलने के बाद नियमानुसार अग्निपीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराया जायेगा.

IMG 20181108 WA0006

दूसरी तरफ दीपावली की रात इंग्लिश लगार में भी दीये से एक घर जलने की खबर है.जबकि बड़ी लगार में बच्चों द्वारा जलती मोमबत्ती को मोटर साईकिल पर रख दिये जाने से लगी आग में मोटरसाईकिल के भी जल जाने की खबर है.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!