Breaking News

पुलिस संस्मरण दिवस पर शहीद दारोगा आशीष कुमार को दी गई श्रद्धांजलि

लाइव खगड़िया : बीते 25 अक्टूबर को दियारा में अपराधियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह को राष्ट्रीय पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर रविवार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई.

IMG 20181022 WA0001

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी सहित जिले के पुलिस पदाधिकारी व जवानों ने शहीद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया.वहीँ पुलिस कप्तान ने कर्तव्य पथ पर शहीद के साहस व बलिदान पर गर्व जताते हुए भारी दिल व नम आँखों से उन्हें सलामी दी.

IMG 20181022 WA0000

मौके पर डीएसपी मुख्यालय अमरकांत झा,एएसपी अभियान राजकुमार राज,सदर एसडीपीओ आलोक रंजन,गोगरी एसडीपीओ पी. के.झा सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे.

IMG 20181019 WA0017

उधर शहीद दारोगा आशीष कुमार सिंह के पैतृक गांव सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर के सरोजा में उनके परिजनों से मिलने डीजीपी के.एस. द्विवेदी भी पहुंचे.शहीद के परिजनों से मिलने के बाद डीजीपी ने मीडिया से कहा कि आशीष कुमार सिंह बहुत ही बहादुर पुलिस अधिकारी थे.जिनकी वीरता और उनके परिवार को सम्मान देने वो वहां पहुंचे है.

IMG 20181022 WA0003

मौके पर मीडिया कर्मियों द्वारा ऑपरेशन में चूक संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि इन सवालों से उनकी वीरता व साहस को कम करने का प्रयास नहीं की जानी चहिये.वे रात में रेड करने नहीं बल्कि एक अपराधी को पकड़ने गए थे.इस क्रम में एक सिपाही को गोली लगने के बाद यदि वो चाहते तो मौके से वापस भी लौट सकते थे.लेकिन वे अपराधियों से मुकाबला करते रहे.यह महज एक संयोग था कि वहां कई अपराधी मौजूद थे और वो उनकी गोलियों की चपेट में आ गए.साथ ही डीजीपी ने कहा कि उनके साहस,वीरता व अमूल्य योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता है.

IMG 20181013 WA0378

Check Also

IMG 20260707 095416 Scaled

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

तीन दिग्गज पत्रकारों के पिता रामनाथ चौधरी का निधन, ढांढस बंधाने आज खगड़िया आएंगे सीएम सम्राट चौधरी

error: Content is protected !!