मुख्य सामग्री पर जाएं
परबत्ता

अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन निर्माण स्थल पर फायरिंग, बेस कैंप की सुरक्षा में तैनात गार्ड को अपराधियों ने मारी गोली

IMG 20260809 WA0018

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र): जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत अगुवानी-सुल्तानगंज फोरलेन निर्माण कार्य की सुरक्षा में तैनात एक गार्ड को देर रात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

घायल सुरक्षाकर्मी: मस्सा सिंह (उम्र: करीब 56 वर्ष, पिता: सोहन सिंह, निवासी: तरनतारन, पंजाब)।
संबंधित कंपनी: एसपी सिंग्ला निर्माण कंपनी के अधीन कार्यरत जीवी कंस्ट्रक्शन एजेंसी।
घटनास्थल: खीराडीह गांव के समीप निर्माणाधीन टोल प्लाजा का बेस कैंप, परबत्ता, खगड़िया।
अस्पताल: परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से प्राथमिक उपचार के बाद खगड़िया सदर अस्पताल रेफर।

क्या है पूरा मामला?

घायल सुरक्षाकर्मी मस्सा सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 1:30 बजे वह खीराडीह गांव के समीप स्थित निर्माणाधीन टोल प्लाजा के बेस कैंप की निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक चोरी की नीयत से कैंप में दाखिल हुए।
जैसे ही मस्सा सिंह की नजर उन पर पड़ी, उन्होंने तुरंत शोर मचाया। खुद को घिरता देख एक अपराधी ने अचानक उन पर गोली चला दी, जो उनके पैर को भेदते हुए आर-पार निकल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई:

घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार दलबदल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल सुरक्षाकर्मी और वहां मौजूद अन्य लोगों से पूरी जानकारी ली।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं पर गहराई से जांच कर रही है। घटनास्थल को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अपराधियों की पहचान कर उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

शेयर
error: Content is protected !!