मुख्य सामग्री पर जाएं
मानसी

मानसी थाने का टॉप-10 अपराधी पीएम उर्फ प्रेम गिरफ्तार, आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

Poster 2026 08 07 050609

लाइव खगड़िया: जिले की मानसी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों में शामिल एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को यह सफलता मिली है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

मानसी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र का वांछित और टॉप-10 अपराधी किसी आपराधिक मंशा से घूम रहा है। इस सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर अभियुक्त को धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधी की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के चुकती गांव निवासी पीएम उर्फ प्रेम उर्फ प्रियम् के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
दर्ज कांड

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ मानसी थाना कांड संख्या 183/26, दिनांक 22.06.2026 दर्ज है, जिसमें बीएनएस (BNS) की धारा 304(2) के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लंबा है आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अपराधी पीएम उर्फ प्रेम का पुराना और लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ मानसी थाने में कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं:

मानसी थाना कांड सं0 338/22, दिनांक 20.09.22 (धारा-341/323/356/379/504/34 भादवि एवं 3(1)(r)(s)/3(2)(va) SC/ST Act)

मानसी थाना कांड सं0 125/22, दिनांक 09.04.22 (धारा-341/323/356/379/34 भादवि)

मानसी थाना कांड सं0 122/22, दिनांक 16.04.22 (धारा-341/323/356/379/504/506/34 भादवि)

मानसी थाना कांड सं0 214/20, दिनांक 27.07.20 (धारा-147/148/149/341/323/353/427/504/506 भादवि एवं 3/4 Prevention of Damage to Public Property Act 1984)

मानसी थाना कांड सं0 265/17, दिनांक 16.11.17 (धारा-341/342/323/307/379/504/506/34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट)

मानसी थाना कांड सं0 169/23, दिनांक 15.08.23 (धारा-394 भादवि)

छापेमारी दल में शामिल सदस्य

इस ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में मानसी थाना के पु०अ०नि० सह-अध्यक्ष दीपक कुमार और डीआईयू (DIU) टीम के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

शेयर
error: Content is protected !!