Breaking News
Poster 2026 05 18 052122

NH-31 पर अनियंत्रित ट्रक ने कई वाहनों को रौंदा, डेढ़ महीने के मासूम सहित 6 की दर्दनाक मौत

लाइव खगड़िया : जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (NH-31) पर ठाठा के समीप सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो, टाटा सफारी (स्कॉर्पियो) और पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में डेढ़ महीने के मासूम बच्चे सहित आधा दर्जन (6 लोगों) की मौत हो गई है। साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

रफ्तार का कहर: एक के बाद एक तीन वाहनों को मारी टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बेहद खौफनाक था। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने यात्रियों से भरी ऑटो को जोरदार टक्कर मारी। अनियंत्रित ट्रक ने एक टाटा सफारी एवं पिकअप वैन को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही कई यात्रियों ने दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने चलाया बचाव अभियान

टक्कर की तेज आवाज सुनकर आस-पास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही मानसी थाना की पुलिस बल भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों सदर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही सभी शवों को कब्जे में ले लिया।

अस्पताल की स्थिति और शिनाख्त का प्रयास

मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में 5 घायलों का इलाज जारी है, जबकि एक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की पहचान (शिनाख्त) करने की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

Check Also

IMG 20260512 211004

NH-31 पर हाईवा और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से घायल

NH-31 पर हाईवा और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, तीन गंभीर रूप से घायल

error: Content is protected !!